news-details

सीएम योगी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू की

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) 2025-26 प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की और बैंड संचालन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से पुलिस और पैरामिलिट्री बलों के करीब 1400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।सीएम योगी ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, एकाग्रता और चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। खेल मैदान सबसे बड़ी पाठशाला है, जहां व्यक्ति संकल्प और समर्पण सीखता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। खेल कोटे से 546 खिलाड़ियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जबकि 334 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को पदोन्नति दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के “फिट इंडिया” विजन को उत्तर प्रदेश में प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और खिलाड़ियों को सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।