
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मां कालिका धाम में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए।सुधांशु शुक्ला ने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता भारतीय संस्कृति की पहचान है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी विषुव मिश्रा, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की।