
पारदर्शी विकास न्यूज़ नरैनी/बांदा। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक को सौंपा।विधायक आवास में पहुंचे रोजगार सेवकों ने विगत दस माह से लगातार शेष मानदेय का भुगतान करवाए जाने की मांग रखी। मंगलवार को रोजगार सेवक वेलफेयर एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष की अगुआई में सात सूत्री मुख्य मंत्री संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा के आवास में पहुंच कर दिया।दिए गए पत्र में बताया कि पूरे प्रदेश में रोजगार सेवक लगातार 20 वर्ष से 7780 रुपए अल्प मानदेय में शासन से जुड़ी योजनाओं को ग्राम स्तर पर पहुंचाने का कार्य कर रहे है।उनको इस मानदेय में अब परिवार पालना मुश्किल हो रहा है।साथ ही बीते 10 माह से लगातार मानदेय भी नहीं मिला।जबकि लगातार शासन द्वारा लगातार कार्य कराए जाने व वीबी जी राम जी के समस्त कार्य करने के लिए मोबाइल फोन और डाटा की जरूरत पड़ती वह भी नहीं उपलब्ध करवाया जा रहा।जिससे कार्य प्रभावित हो रहे है।अन्य राज्य की तरह उनका सम्मान जनक कम से कम 24000 मानदेय निर्धारित करते हुए कंटेंजेंसी मुक्त पृथक बजट या सामग्री मद से किया जाए।रोजगार सेवकों के जाब चार्ट में अन्य कार्यों को जोड़ते हुए पदनाम सहायक ग्राम विकास अधिकारी करते हुए विभागीय कर्मी घोषित किया जाए। 4अक्टूबर 2021 को योगी आदित्यनाथ द्वारा मनरेगा कर्मियों के महा सम्मेलन में रोजगार सेवकों के जीवन को बेहतर बनाए जाने की दृष्टि से घोषणा की गई थी।जिसका विभाग द्वारा आज तक शासनादेश जारी नहीं किया गया और न ही उनको आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।सभी ने एक स्वर से विधायक ओम मणि को सदन में पक्ष रखने की मांग की।