
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पूजा साहू की अध्यक्षता में शासन की विकास प्राथमिकता योजनाओं और निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लक्ष्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने विभागाध्यक्षों से स्वयं समीक्षा कर प्रगति सुधारने को कहा।बैठक में आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल और जनशिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया गया। साथ ही लाभार्थियों के सत्यापन और रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए गए।निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय में पूरे हों, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।