news-details

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने दिए निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। अभियान 01 से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और डायरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।उन्होंने स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही तालाबों, नालों और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने तथा कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।सीडीओ ने विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने और निगरानी समितियों को घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोगियों को आवश्यक दवा किट उपलब्ध कराई जाए तथा महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार दिया जाए।बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित नगर विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास, कृषि और पशुपालन विभागों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह समेत क