news-details

सिंचाई विवाद में दलित परिवार पर हमला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के भदौली बुजुर्ग गांव में नहर के पानी से सिंचाई को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा दलित परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत पर विवाद के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सतीश सिंह, वैभव सिंह, साहिल सिंह और मुदित सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।महाराजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि गांव में स्थिति सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।