
पारदर्शी विकास न्यूज़ बंादा। उप्र शासन द्वारा सिचाई बंन्धु समिति के लिए नामित उपाध्यक्ष बलवान सिंह की अध्यक्षता में सिंचाई बंन्धु समिति की आगामी बैठक माह-जुलाई/2026 के द्वितीय मंगलवार 14 जुलाई 26 को पूर्वान्ह 11 बजे उपाध्यक्ष सिचाई बंन्धु समिति, बाँदा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की जायेगी। जनपद के सभी सम्मानित किसान बन्धुओं से अपील है कि सिचाई से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण एवं सुझाव हेतु उक्त बैठक में भाग लेने की कृपा करें। यह जानकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय अधिशासी अभियन्ता केन नहर प्रखण्ड, बांदा ने दी है।