
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के डीजीएम एवं सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित को ड्रोन तकनीक पर हिंदी में पुस्तक लिखने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान ने सम्मानित किया।सुबोध दीक्षित ने “ड्रोन तकनीक : राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत” पुस्तक लिखकर तकनीकी विषय को सरल हिंदी में आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। पुस्तक में ड्रोन तकनीक, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वरोजगार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सरल तरीके से समझाया गया है।जिलाधिकारी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी में तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना युवाओं और ग्रामीण वर्ग के लिए प्रेरणादायक कदम है।स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित भारतीय वायु सेना में सेवाएं देने के बाद भी राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य कर रहे हैं। वे अब तक सात से अधिक पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं और रक्षा, ड्रोन तकनीक, रडार संचालन व सुरक्षा प्रबंधन जैसे विषयों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।