news-details

RTC योजना के तहत चौराहों का निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपुर
शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने “Reducing Traffic Congestion (RTC)” योजना के तहत सख्ती तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लठ्ठा कोठी, सरसैया घाट, चार्ली चौराहा, फूलबाग, नरौना चौराहा और बिरहाना रोड क्षेत्र की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा संचालन और सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।डीसीपी ट्रैफिक ने निर्देश दिए कि चौराहों से कम से कम 100 मीटर दूरी पर ही ई-रिक्शा और ऑटो के लिए सवारी चढ़ाने-उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जाम की स्थिति न बने।अस्पताल क्षेत्रों में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस के निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही चिन्हित चोक प्वाइंट्स को खत्म करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा गया।डीसीपी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक दबाव कम करना और नागरिकों को सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।