news-details

RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम हमला: दुबई से मिला था निर्देश, लखनऊ में भी थी साजिश की तैयारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS झारखंड के रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी ने दावा किया है कि हमले के बाद लखनऊ में भी वारदात को अंजाम देने की योजना थी।पुलिस के अनुसार, अमन अंसारी ने बताया कि पेट्रोल बम हमले का निर्देश दुबई से मिला था। मामले में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।17 जून को रांची में RSS कार्यालय पर हमले के बाद अमन अंसारी और सैफ अंसारी कानपुर जाने के लिए ट्रेन से निकले थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को गझंडी स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अमन ने बताया कि उसे रांची स्थित RSS कार्यालय की तस्वीर और लोकेशन भेजी गई थी। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। घटना के दौरान एक आरोपी ने पेट्रोल बम फेंका, जबकि अमन वीडियो बना रहा था।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पहले गोलीबारी के जरिए दहशत फैलाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन हथियार उपलब्ध नहीं होने के बाद पेट्रोल बम से हमला करने की योजना बनाई गई।जांच में यह भी सामने आया है कि हमले के बाद आरोपियों को रांची छोड़कर कानपुर और फिर लखनऊ जाने के लिए कहा गया था। पुलिस अब इस पूरी साजिश में शामिल अन्य लोगों और विदेश कनेक्शन की जांच कर रही है।झारखंड ATS ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर कई जानकारियां जुटाई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।