
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी), यूपी कॉलेज परिसर में नवप्रवेशित एमबीए एवं एमसीए विद्यार्थियों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम ‘अभिनन्दनम्–2026’ का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थान में उपलब्ध विकास के अवसरों से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम का स्वागत संबोधन आरएसएमटी के निदेशक-प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने किया। उन्होंने अतिथियों और नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी।मुख्य अतिथि यूपी कॉलेज के कृषि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘Skill, Scale और Speed’ पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने यूपी कॉलेज की गौरवशाली परंपरा और अनुशासनपूर्ण कार्य संस्कृति पर प्रकाश डाला। डॉ. अनिता सिंह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और कौशल विकास की बढ़ती जरूरतों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों के अनुरूप लगातार सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।एमबीए समन्वयक पी.एन. सिंह और एमसीए समन्वयक प्रो. एस.के. सिंह ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अध्ययन पद्धति और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा आनंद ने किया, जबकि डॉ. विनिता कालरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्थान के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।