news-details

RPF दरोगा की तत्परता से बची यात्री की जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर RPF उपनिरीक्षक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया था, जिसे RPF दरोगा ने समय रहते बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार सोमवार रात प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पूर्वा एक्सप्रेस पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री ने ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले उतरने का प्रयास किया और संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरा। यात्री ने ट्रेन का हैंडल पकड़ रखा था और ट्रेन आगे बढ़ रही थी।मौके पर ड्यूटी कर रहे RPF उपनिरीक्षक अनिल कुमार गौतम ने घटना देखते ही दौड़ लगाई और महज कुछ सेकेंड में यात्री को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया।पूरी घटना स्टेशन के CCTV कैमरे में कैद हो गई। रेलवे अधिकारियों ने RPF कर्मी की तत्परता की सराहना की। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।