
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। रेलवे की जमीनों को निजी व्यावसायिक विकास के लिए दिए जाने के विरोध और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मेन्स कांग्रेस (NERMC) ने वाराणसी में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व NERMC के महामंत्री अखिलेश पाण्डेय और केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दूबे ने किया। बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों और संगठन पदाधिकारियों ने शामिल होकर रेलवे की जमीन एवं परिसंपत्तियों के संरक्षण की मांग उठाई।महामंत्री अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि रेलवे की जमीन केवल व्यावसायिक संपत्ति नहीं, बल्कि रेल संचालन, कर्मचारियों के आवास, कार्यालयों और भविष्य की जरूरतों से जुड़ी सार्वजनिक संपत्ति है। केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दूबे ने रेलवे की जमीनों और परिसंपत्तियों की रक्षा को संगठन की प्राथमिकता बताया।SC/ST एसोसिएशन के मंडल मंत्री प्रमोद कुमार ने कर्मचारी आवासों पर संकट की आशंका जताई। सहायक महासचिव महेंद्र दूबे ने रेलवे भूमि का उपयोग परिचालन, विस्तार और कर्मचारी कल्याण के लिए करने की मांग की। डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन अध्यक्ष प्रदीप यादव ने संघर्ष तेज करने की बात कही।सहायक महासचिव राजीव पाठक, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार और मंडल मंत्री राकेश पाल ने कर्मचारियों की आवास, चिकित्सा, सुरक्षा, पदोन्नति, कार्यभार और सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। संगठन ने OPS बहाली और कर्मचारी हितों की सुरक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही।