news-details

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा, EMI में राहत जारी

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी नई मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के 5.25% पर बरकरार रखा है। इस फैसले से आम लोगों को राहत मिली है क्योंकि होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज की EMI में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके साथ ही RBI ने 2027 के लिए महंगाई दर के अनुमान को बढ़ाकर 5.1% कर दिया है, जो पहले 4.6% था। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 जून को यह जानकारी देते हुए बताया कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण यह संशोधन किया गया है।दूसरी ओर, RBI ने देश की आर्थिक वृद्धि दर (GDP) के अनुमान में भी कटौती की है और इसे 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है। इसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन में बाधाएं बताई गई हैं। इसके बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर RBI का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर अभी मजबूत स्थिति में हैं और शहरी मांग को समर्थन मिल रहा है। केंद्रीय बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख ‘न्यूट्रल’ बनाए रखा है, यानी फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा और भविष्य के फैसले डेटा के आधार पर लिए जाएंगे।