
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। विदास आश्रम के महंत बनवारी पति महाराज का गुरुवार को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया।वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।महंत बनवारी महाराज ने भारतीय संत परंपरा को मजबूत करते हुए संत शिरोमणि रविदास और कबीर दास की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान किया है। बहुजन समाज पार्टी के जोन इंचार्ज दिलीप कुमार विमल ने उनके निधन को बहुजन समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया है। बसपा के मंडल प्रभारी प्रदीप भारती,गया शंकर कश्यप, महेंद्र प्रताप आनंद, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी ने कम उम्र में ब्रह्मचारी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतक आत्मा की शांति के लिए कुदरत से प्रार्थना की है।