news-details

रणथंभौर एक्सप्रेस के पहियों से निकला धुआं

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी-रीछा स्टेशन पर गुरुवार सुबह रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन इंदौर से जोधपुर जा रही थी। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आग लगने की आशंका से यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सामान लेकर पटरी पर उतर गए।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सिग्नल रेड होने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे। इस दौरान एक पहिए के हार्ड एक्सल पर ब्रेक शू जाम हो गया, जिससे घर्षण के कारण धुआं निकलने लगा। ट्रेन करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री घबराकर ट्रेन से उतरते नजर आ रहे हैं। रेलवे ने बताया कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हाल ही में मुरैना में आग की अफवाह के बाद यात्रियों के पटरी पर उतरने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।