
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से लहुराबीर स्थित आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं सहित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 60 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में संगठन के जिला प्रवक्ता एवं साधना फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने अपना 234वां रक्तदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, बीएचयू के आईएमएस निदेशक प्रो. डॉ. सत्यनारायण संखवार और आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और अन्य रक्तदाता मौजूद रहे।