
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अमित सेठ भोलू ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून 2026 दिन सोमवार विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रेड क्रास सोसाइटी बांदा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अमित आसेरी जिला अधिकारी बांदा/ अध्यक्ष रेड क्रास सोसाइटी बांदा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।श्री भोलू ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा कैंप में आए और जो भी रक्तदान करने के इच्छुक रक्तदाता हैं।रक्तदान करे और कार्यक्रम को सफल बनाएं। वहीं बताया कि दिए गए नंबर पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिमसें अमित सेठ भोलू 9450166900 सचिन चतुर्वेदी 8299487848 संजय गुप्ता 9838 54 000 0 पप्पू शिवहरे 9793 33 6339 पंकज रावत 94 1951 70 111 मयंक श्रीवास्तव 94151 89 881 डा दिनेश दीक्षित 94501 69432 शामिल हैं।