
PARDARSHI VIKASH NEWS इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11 बजे हुए एक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह (29) की मौत हो गई। हादसे के बाद शुक्रवार सुबह उनका शव एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया और अंतिम संस्कार वाराणसी में किए जाने की जानकारी है।प्रभात सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे और दिल्ली में ठेकेदारी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, वे अपने तीन परिचितों के साथ देवास से लौट रहे थे, तभी शिप्रा के पास कार रोकने के दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि प्रभात सिंह का संबंध राजनाथ सिंह के परिवार से वैवाहिक रिश्ते के जरिए जुड़ा हुआ था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।