news-details

रक्षाबंधन पर बसों में रही भीड़

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं की सुविधा के लिए अमेठी की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए। डिपो में मौजूद 64 में 62 बसें गुरुवार को ऑनरोड रही। शुक्रवार और शनिवार को आधी रात तक रोडवेज की निःशुल्क यात्रा सेवाओं का लाभ मिलेगा। महिलाओं की सुविधा के लिए डिपो परिसर मे गुरुवार की शाम प्लेटफार्म पर आधा दर्जन बसे ख़डी कराई गयी। इन बसों को सुबह गंतव्य के लिए रवाना किया गया। अधीक्षक राकेश वर्मा ने बताया कि रोडवेज का पूरा स्टाफ ड्यूटी पर है। सभी बसे संचालित है। यात्रियों के सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।