news-details

रक्षाबंधन पर अमेठी में सुरक्षा कड़ी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/गौरीगंज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर अमेठी जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर गुरुवार को रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया।त्योहार पर घर लौटने वाले लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। महिला यात्रियों और बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।पीआरवी वाहनों को भी लगातार भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।