news-details

रज कलश यात्रा में उमड़ी आस्था

You can share this post!

सिर पर कलश लेकर चलीं नीलिमा कटियार

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। कल्याणपुर विधानसभा के तिलकनगर मंडल में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की रज कलश यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ रविदास मंदिर से हुआ, जो मंडल के विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने संत रविदास जी के रज कलश को अपने सिर पर धारण कर पैदल यात्रा की। विधायक के इस भावपूर्ण सहभागिता से कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संत रविदास जी महाराज के जीवन और उनके सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।यात्रा में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, धीरज वाल्मीकि, विजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भक्तों ने संत रविदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।