news-details

रचनात्मक कांग्रेस: जनहित राजनीति को नई दिशा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने संगठन की भूमिका और उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि रचनात्मक कांग्रेस का लक्ष्य समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों और जनआंदोलनों को एक मंच पर जोड़कर जनहित आधारित राजनीति को नई दिशा देना है।संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से संवाद और समावेशी राजनीति में विश्वास रखती है। रचनात्मक कांग्रेस इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आम नागरिकों, युवाओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बढ़ावा देगी।उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद कर उनके विचार और सुझाव लिए गए हैं, जिन्हें संगठन की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। उनका कहना था कि यह पहल लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।पत्रकार वार्ता में कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जहां संगठन की आगामी रणनीति और विस्तार पर भी चर्चा की गई।