
पारदर्शी विकाश कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में मंगलवार सुबह लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चलने से एक युवती घायल हो गई। गोली युवती के हाथ को छूते हुए पेट में जा लगी। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, बारासिरोही निवासी विनय तिवारी अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। सामने बैठी उनकी 22 वर्षीय बेटी अनुपमा तिवारी इसकी चपेट में आ गई।घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल युवती को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।