
पारदर्शी विकाश न्यूज़ वृन्दावन।श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालयों में से एक विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीराधा रमण मंदिर में इन दिनों मन्दिर के सेवायत आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज के द्वारा पुरुषोत्त मास के पावन अवसर पर ठाकुर श्रीराधा रमण लाल जू महाराज का सेवा महोत्सव अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जो कि 28 मई से प्रारम्भ होकर 31 मई 2026 तक चलेगा। सेवा महोत्सव के अंतर्गत ठाकुरजी का अत्यंत नयनाभिराम और चित्ताकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। नित्य नवीन और मौलिक फूल बंगले बन रहे है।साथ ही ठाकुरजी को 56 भोग व शीतल पदार्थों के भोग लगाए जा रहे हैं।इसके अलावा शास्त्रीय संगीत का गायन भी हो रहा है।सेवा महोत्सव के अंतर्गत देश-विदेश के असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं ने ठाकुर श्रीराधा रमण लाल जू महाराज के दर्शन करके अपना जीवन धन्य किया।