news-details

रोटरी क्लब ने बनवाया नया विद्यालय भवन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर और इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के संयुक्त प्रयास से ब्रह्मर्षि बलदेव विद्या मंदिर में नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। नए भवन में आठ शिक्षा कक्ष बनाए गए हैं।समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में नामित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश गर्ग, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन उत्तम अग्रवाल, सुनील बंसल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप प्रहलादका ने बताया कि यह भवन सदस्यों और सहयोगियों के सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने निर्माण में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का आभार जताया।लगभग 2600 वर्गफुट क्षेत्रफल में बने इस भवन में विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विभिन्न सदस्यों ने अपने परिजनों की स्मृति में शिक्षा कक्षों के निर्माण में सहयोग दिया।इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।