news-details

रोटरी क्लब कुशीनगर की नई कार्यकारिणी गठित

You can share this post!

 

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2025-26 के सफल कार्यकाल का समापन और वर्ष 2026-27 के नए सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया तथा गत सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।चुनाव प्रक्रिया क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल और सह-संरक्षक वाहिद अली की देखरेख में सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुई। नवगठित कार्यकारिणी में अजय कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। दुर्गेश चतुर्वेदी को सचिव और अखिलेश शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा विजय कृष्ण द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सदरे आलम, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, दिनेश यादव और अंकुर तुलस्यान को उपाध्यक्ष बनाया गया। सत्येंद्र राय को सार्जेंट एट आर्म्स, विजय सिंह, सरवरे आलम, अमित श्रीवास्तव, अरुण वर्मा और विशाल शर्मा को निदेशक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सुनील सिंह और अमरेंद्र नारायण सिंह सह सचिव, डॉ. जे.के. पटेल सह कोषाध्यक्ष, राजीव तिवारी रक्तदान संयोजक, गोपी चंद कसौधन मेडिकल कैंप संयोजक, डॉ. पवन कुमार खरवार वृक्षारोपण संयोजक तथा शिवजी जायसवाल संगठन मंत्री नियुक्त किए गए।बैठक में आगामी सत्र की सेवा परियोजनाओं, सामाजिक कार्यक्रमों और संगठन की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संरक्षक राकेश जायसवाल और सह-संरक्षक वाहिद अली ने नवचयनित टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सेवा, सद्भाव और सामाजिक उत्थान के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा रोटरी के आदर्श वाक्य "स्वयं से ऊपर सेवा" को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।