news-details

रातभर बिजली की आंख-मिचौली, ग्रामीण परेशान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ग्रामीण अंचल में पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती और खराब आपूर्ति से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरी रात हर एक-दो घंटे में बिजली आती-जाती रहती है, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही तो भारी बिजली बिल क्यों लिया जा रहा है।पीठीपुर पावर हाउस से शाम 6:20 से 7:20 बजे तक, रात 8:30 से 11:20 बजे, 12:50 से 2:52 बजे और सुबह 4:30 से 6 बजे तक बिजली बंद रही। एसडीओ अमेठी लालजी ने बताया कि छह घंटे की रोस्टिंग के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई।वहीं शुकुलपुर उपकेंद्र से भी रातभर कई बार बिजली गुल हुई। शाम 7:20 से 9:25 बजे, रात 11:20 से 12:35 बजे, 2:10 से 3:20 बजे और सुबह 4:55 से 6 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद भी सुबह 6 से 7:50 बजे तक कटौती हुई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।