news-details

राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर में कट बढ़ने से हो रहीं दुर्घटनाएं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोब। नगर से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर में कई अवैध कट बन गए हैं जिनके कारण दुर्घटना हो रही है महोबकंठ से महोबा जा रही पिकअप वाहन गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन को बचाने में डिवाइडर से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा दहेज़ का सामान भी टूट गया। बता दें कि वाहन चालकों की सुविधा के लिए कुलपहाड़ नगर से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग में चौड़ीकरण के समय डिवाइडर का निर्माण कराया गया था । बताया है कि जिसमें चार कट दिए गए थे लेकिन बाद में कई कट और बना दिए गए, जिसके कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। महोबकंठ से एक पिकअप वाहन विवाह का सामान लेकर महोबा जा रहा था तभी कुलपहाड़ में टोरियापूरा मोहल्ले में गैस सिलेंडर से भरा वाहन अचानक सड़क पर आ गया जिसके कारण बचाने में पिकअप वाहन डिवाइडर से टकरा गया । जिससे उसमें भरा दहेज का सामान टूट गया साथ ही पिकअप वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, यदि सिलेंडर से भरे वाहन से टक्कर होती तो स्थिति भयावह हो सकती थी।