
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर विशेष न्यायाधीश (दं.प्रे.क्ष.) एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत राजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग व अन्य माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि अधिक से अधिक वादकारी इसका लाभ उठा सकें।नोडल अधिकारी ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित वादों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निस्तारण करना है। इसके माध्यम से बैंक ऋण वसूली, बिजली-पानी बिल विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक, श्रम, पेंशन, ट्रैफिक चालान सहित अन्य मामलों का निस्तारण किया जा सकता है।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।