
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने मेरठ जिले में राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या की घटना की तीखी निंदा की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर दिए गए बयान में घटना के शीघ्र खुलासे और हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यूपी के जिला मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी एंव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुःखद एंव चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।