news-details

रिश्वत के आरोपों पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई। तहसील परिसर में किसान समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कानूनगो और लेखपाल बिना पैसे लिए किसानों के काम नहीं करते और उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने पैमाइश, भूमि विवाद सहित अन्य राजस्व कार्यों में किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों ने अघोषित बिजली कटौती, जलभराव से फसलों को नुकसान और आवारा पशुओं की समस्या भी उठाई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने समस्याओं के नियमानुसार निस्तारण का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।