news-details

रॉन्ग साइड से आ रही वैन की टक्कर से युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ।  माल-मलिहाबाद सीमा क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रही एक इको वैन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, माल थाना क्षेत्र के बेला बिरवा गांव निवासी संजीत मौर्य अपने पिता के साथ खेती-किसानी करता था। शनिवार सुबह वह नबीपनाह नहर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान माल-मलिहाबाद बॉर्डर के पास रॉन्ग साइड से आ रही इको वैन ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय संजीत ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर के बाद उसका पैर वैन के अगले हिस्से में फंस गया और वह करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में वैन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक वाहन रोककर मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।