रामपुर गोनहा में पंचायत भवन का भूमि पूजन
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। खड्डा विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को विकास कार्यों को गति मिली। गांव में पंचायत भवन के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी हुआ।कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन कर पंचायत भवन निर्माण की शुरुआत कराई। बताया गया कि पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण एवं बाल विकास संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी विभाग, स्वयं सहायता समूह और आधार कार्ड बनाने वाली टीम ने भी सहभागिता की।इस अवसर पर डॉ. नीलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ अनिल कुमार राय, एडीओ पंचायत मोहन सिंह, एपीओ अभिषेक सिंह समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।