
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर रामलीला मैदान को कूड़ा डंपिंग स्थल बनने से रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाकर जमा कूड़ा-कचरा हटाया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को मैदान में दोबारा किसी भी तरह का कूड़ा न डालने के सख्त निर्देश दिए गए।रामलीला मैदान में लगातार कूड़ा डाले जाने को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नाराजगी जताई थी। संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मैदान को डंपिंग स्थल बनाए जाने पर रोक लगाने और साफ-सफाई कराने की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने मैदान की सफाई कराकर व्यवस्था दुरुस्त की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थल को कूड़ा डंपिंग के लिए इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा और मैदान की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी रामलीला मैदान की नियमित सफाई और निगरानी जारी रहेगी।