
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों के विरोध में कांग्रेस ग्रामीण इकाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राम मंदिर चंदा और चढ़ावा मामले में पारदर्शिता की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मामले की जांच हाईकोर्ट के किसी न्यायाधीश से कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।