news-details

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंपा है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी व्यवस्थाओं से अलग कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार देर रात चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। यह मामला 7 जून को सामने आया था, जिसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि एफआईआर में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी पारदर्शिता से होगी। वहीं, विपक्ष ने पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद ने भी स्पष्ट किया है कि जांच के दायरे से कोई भी बाहर नहीं है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।