news-details

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा

You can share this post!

आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा न जाए: प्रदीप सिंघल

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा और चंदा चोरी में शामिल लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई और प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया और चंदा चोर-गद्दी छोड़ -नारे लगाए और प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, अमेठी की ओर  सोमवार को सद्बुद्धि पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल ने किया।पदयात्रा केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन, गौरीगंज से प्रारंभ होकर बस स्टॉप, कोतवाली,जीजीआईसी स्कूल,चौक बाजार, पोस्ट ऑफिस, फल मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर नारे लगाए तथा नगर भ्रमण किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। चढ़ावे से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे।पदयात्रा में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,परमानंद मिश्रा, प्रवक्ता अनिल सिंह,अर्जुन पासी,जायस नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा,नरेंद्र मिश्र,किरन देवी विजय पासी,सवीना,सर्वेश सिंह,राम लखन शुक्ला,रजवाड़ी पासी,शकील इदरीशी,अशोक शुक्ला,पवन दुबे,शत्रुघ्न सिंह,मो आशिफ,युका राष्ट्रीय समन्वयक शौरभ सिंह,युका जिला अध्यक्ष शुभम सिंह,NSUI जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी,गीता सिंह,सुर्ति अवस्थी,मो मतीन,तुलसीराम पासी,राजू पंडित,अरविन्द चतुर्वेदी,अजय सिंह,मनोज कश्यप,सूर्यभान तिवारी,सूर्यमणि ओझा, दया राम सोनी, आदि मौजूद रहे।

 इनसेट 

चाय पान की दुकानों पर जनता के बीच चर्चा में रहा नारा
सद्बुद्धि पदयात्रा के दौरान कांग्रेस का नया नारा -चंदा चोर -गद्दी छोड़ लोगों के बीच चर्चा में रहा।यह मुद्दा भाजपा के लिए भारी पड़ेगा। योगी सरकार कठघरे में है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप ट्रस्ट में पदाधिकारी बनाए गए थे, इसलिए मोदी जी भी जिम्मेदार हैं।रेडीमेड कपड़े की दुकान करने वाले उदयराज ने कहा कि एस आई आर के दौरान कांग्रेस ने वोट चोर-गद्दी छोड़ का नारा दिया, राहुल गांधी सरकार नहीं बदल पाए , परंतु एन डी ए की सीटें घट गई।इस बार श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले लोग वही हैं जो अपने को सबसे बड़ा राम भक्त कहते हैं। मंदिर निर्माण के नाम पर देश और विदेश से चंदा और चढ़ावा आया और ट्रस्ट बनाने वाले लोगों ने भगवान राम के नाम पर देश को लूटने का काम किया है। जनता इस बार माफ नहीं करेगी।डबल इंजन सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।