news-details

राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि दानपात्रों से धन की चोरी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मंदिर ट्रस्ट से वित्तीय प्रबंधन और संचालन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की अपील की।उधर, मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दूसरे दिन भी ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से पूछताछ जारी रखी। निर्माण समिति से जुड़े अधिकारियों से दस्तावेज और बैंक संबंधी जानकारी मांगी गई, जबकि गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में धन और आभूषणों के लेन-देन की जांच कर रही है।वहीं, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मामले के एक आरोपी से जुड़े मकान को लेकर नोटिस जारी किया है। पूरे प्रकरण की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।