news-details

राम मंदिर चढ़ावे में “करोड़ों की चोरी” के आरोप से सियासत गरमाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की गड़बड़ी के आरोपों को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में विवाद तेज हो गया है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ट्रस्ट की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि “जब आप चोर को रक्षक बना देंगे तो वह क्या करेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर प्रबंधन में धर्माचार्यों की भूमिका को खत्म कर ट्रस्ट व्यवस्था लागू की गई, जिससे विवाद बढ़ रहे हैं।इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए X पर पोस्ट किया कि राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपये की कथित गड़बड़ी बेहद गंभीर है और सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। उन्होंने कोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने की मांग की।पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दावा किया कि दानपात्र से 5 से 7.5 करोड़ रुपये तक की गड़बड़ी हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दान की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी, बैंक स्टाफ और आंतरिक ऑडिट के जरिए पारदर्शी तरीके से की जाती है और किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई है।संत समाज की ओर से भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ ने इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया तो कुछ ने ट्रस्ट से स्पष्टता की मांग की है। फिलहाल मामला आरोपों और सफाई के बीच उलझा हुआ है और आगे जांच या आधिकारिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।