news-details

राम मंदिर चढ़ावा केस: बार ने किया बहिष्कार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी सामाजिक बहिष्कार की अपील का असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरी के आरोपियों का बहिष्कार करने और उनका मुकदमा नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच X पर इस फैसले का स्वागत करते हुए लिखा कि सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है, इसलिए समाज को आगे आकर ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने हाल ही में अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए थे और चढ़ावा चोरी के आरोपियों को दंड मिलने की प्रार्थना की थी। प्रेसवार्ता में उन्होंने इसे धर्म और आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए लोगों से आरोपियों और उनके समर्थकों का बहिष्कार करने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि जो भगवान राम के नहीं हुए, वे देश के भी नहीं हो सकते। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की भी अपील की।