
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। अयोध्या राम मंदिर में दान और चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए दान राशि से जुड़े किसी भी मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।ज्ञापन में कथित अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी।इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।