news-details

रामाकांत निषाद को फिर मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने रामाकांत निषाद पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें कानपुर नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर मंगला विहार स्थित उनके कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई दी।कार्यक्रम में VIP पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं बिहार प्रदेश महासचिव भोगी साहनी, मनोज निषाद, विंदा निषाद, सुनील माझी, मनोज मछुआरा और रामजी साहनी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामाकांत निषाद ने कहा कि पार्टी ने दोबारा जिम्मेदारी सौंपकर उन पर विश्वास जताया है। वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखने की बात कहते हुए नारा दिया, “आरक्षण नहीं तो योगी-मोदी को वोट नहीं।”उन्होंने बताया कि समाज के हक और अधिकारों के लिए संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इसे कानपुर नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विस्तार दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।