news-details

रेलवे की कार्रवाई से 700 परिवारों पर बेघर होने का संकट

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कैंट थाना क्षेत्र के संजय नगर में गुरुवार को रेलवे की जेसीबी पहुंचते ही हड़कंप मच गया। गेट नंबर-42 के पास झुग्गी-झोपड़ियों और मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। दोपहर 1:45 बजे तक करीब 700 परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया। विरोध के बाद फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई।मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह ने प्रभावित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बात कर समस्या उठाने का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि जब तक लोगों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था नहीं होती, तब तक घरों को नहीं हटाया जाना चाहिए। वहीं, सपा विधायक हसन रूमी ने रेलवे प्रशासन से प्रभावित परिवारों को कम से कम एक महीने का नोटिस देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सामान समेटने और दूसरी जगह रहने की व्यवस्था करने का समय मिल सकेगा।कार्रवाई रुकने पर महिलाओं ने राहत जताई, लेकिन भविष्य को लेकर चिंता भी जाहिर की। उनका कहना है कि उन्हें दिवाली तक बस्ती में रहने की बात कही गई थी। अचानक कार्रवाई से बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के रहने का संकट पैदा हो गया है। फिलहाल करीब 700 परिवार रेलवे और प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

महिलाएं बोलीं- नेता आश्वासन देकर चले जाते हैं
कार्रवाई रुकने के बाद महिलाओं ने राहत जताई, लेकिन भविष्य की चिंता भी जाहिर की। उनका कहना है कि नेता आते हैं, आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन उनके घर और बच्चों के भविष्य का संकट बना रहता है।महिलाओं ने बताया कि उन्हें दिवाली तक बस्ती में रहने की बात कही गई थी। ऐसे में अचानक घर तोड़ने की कार्रवाई शुरू होने से उनके सामने सवाल है कि वे अब कहां जाएंगे।


  रेलवे की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को कम से कम एक महीने का नोटिस दिया जाना चाहिए, ताकि वे अपना सामान समेटकर दूसरी जगह रहने की व्यवस्था कर सकें। अचानक घर हटाने से सैकड़ों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। रेलवे प्रशासन को पहले प्रभावित परिवारों की समस्या का समाधान करना चाहिए। : सपा विधायक हसन रूमी

 

जब तक प्रभावित परिवारों के लिए दूसरी जगह आवास की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उनके घरों को हटाने की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। रेलवे प्रशासन को पहले इन परिवारों की समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि सैकड़ों लोगों को बेघर होने से बचाया जा सके। : पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह