
संग्रामपुर-अमेठी मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश होते ही गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। घुटनों तक पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली छात्र-छात्राओं और मां कालिकन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या के संबंध में रेलवे विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बरसात के दौरान अंडरपास में पानी जमा होने उठाया गया है। बरसात के दौरान अंडरपास में पानी जमा होने से लोगों को उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।इसी मार्ग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने स्कूलों तक पहुंचते हैं। पानी में चलने के कारण उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं और उन्हें समय पर स्कूल पहुंचने में भी दिक्कत होती है। मां कालिकन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी के छींटे पड़ने से परेशानी होती है।राहगीर मुकेश शुक्ला, कपिल मिश्रा, गिरीश मिश्रा और अनिल शुक्ला सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात में अंडरपास में पानी भरा रहना एक आम समस्या बन गई है। उन्होंने रेलवे विभाग से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने और भविष्य के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।