news-details

रेल हादसे में बसपा कार्यकर्ता की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सुरेश नारायण उर्फ राजू की तीन दिन पहले रेल दुर्घटना में मौत हो गई। वह दिल्ली से अपनी ससुराल में बच्चों के पास जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात कारणों से दुर्घटना का शिकार हो गए। उनका शव रविवार शाम गांव पहुंचा, जबकि सोमवार को पैतृक गांव पतियरिया में अंतिम संस्कार किया गया।सुरेश नारायण ने बसपा की सेक्टर और विधानसभा इकाई में विभिन्न पदों पर कार्य किया था। रोजी-रोटी के लिए करीब डेढ़ महीने पहले वह दिल्ली गए थे। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल समेत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।