news-details

रिक्रूट आरक्षियों के लिए पुलिस लाइन में योग शिविर आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में रिक्रूट आरक्षियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षकों ने आरक्षियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, ऊर्जावान और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, वहीं मानसिक तनाव कम होने के साथ एकाग्रता एवं आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण कार्यक्षेत्र में योग मानसिक संतुलन बनाए रखने और कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।शिविर के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनाव प्रबंधन, शारीरिक फिटनेस बनाए रखने तथा नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम के अंत में सभी रिक्रूट आरक्षियों ने नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।