सरफ़राज़ अली
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र की मंसाछापर पुलिस चौकी के अंतर्गत मिट्टी खनन पर रोक के बावजूद कथित रूप से अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी मशीनों से खुलेआम मिट्टी की खुदाई कर जरूरतमंद लोगों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इससे शासन के निर्देशों की अनदेखी के साथ राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों के मुताबिक मिट्टी की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर खनन में लगे लोग मनमाने दाम वसूल रहे हैं। वहीं, खनन में लगे कुछ जेसीबी संचालकों ने चौकी क्षेत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी की कथित भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी की कथित मिलीभगत के चलते खनन का काम बेरोकटोक चल रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खनन में शामिल लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध खनन पर तत्काल रोक और संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।जिला खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।