news-details

राजवंशी द्विवेदी स्मृति महोत्सव संपन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वृंदावन। चैतन्य विहार फेस-2 स्थित संस्कार लोक गुरुकुलम में प्रख्यात अध्यात्मविद् ब्रह्मलीन पंडित राजवंशी द्विवेदी की 23वीं पुण्यतिथि पर अव्यय पद प्राप्ति महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संतों और श्रद्धालुओं द्वारा चित्रपट पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत संगोष्ठी में वक्ताओं ने पंडित राजवंशी द्विवेदी के आध्यात्मिक योगदान, वेद-शास्त्रों के गहन ज्ञान तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित किया तथा उनके शिष्यों ने देश-विदेश में सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया।कार्यक्रम में विभिन्न संतों, विद्वानों और धर्माचार्यों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इससे पूर्व आयोजित भजन संध्या में भजन गायकों ने राधा-कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।महोत्सव का समापन संत सेवा, वैष्णव सेवा और विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।