news-details

राजकीय पॉलिटेक्निक केनौरा में कैंपस प्लेसमेंट

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक केनौरा में शनिवार को विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें मारुति सुजुकी गुजरात, एलएंडटी, नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी, एनपीसीएल, स्कॉर्ट, जेएसडब्ल्यू, सुब्रोज, टाटा मोटर्स, कृष्णा मारुति और डेकिन समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में करीब 75 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन हुआ।विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया गया। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनियों की ओर से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।संस्थान के प्रधानाचार्य योगेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उनकी तकनीकी दक्षता और योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्लेसमेंट सेल और शिक्षकों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।प्रधानाचार्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 800 के लक्ष्य के सापेक्ष 415 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 800 के लक्ष्य के मुकाबले 1196 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ था। प्लेसमेंट में टाटा मोटर्स लखनऊ, सुजुकी मोटर्स गुजरात, हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार, अशोक लेलैंड उत्तराखंड, एलएंडटी बेंगलुरु और अडानी मुद्रा सोलर पावर प्लांट गुजरात जैसी कंपनियों ने भी भाग लिया।